Important Question Diploma (RGPV)
Table of Contents
ToggleME-402 (7407), Strength of Materials,
IV Sem, Mechanical Branch of Diploma
Multiple Choice Questions (MCQ)
Q.1 Choose the correct answer. (RGPV 2024)
सही उत्तर का चयन कीजिए।
i) The ratio of shear stress to shear strain is called as
(a) Young’s modulus of elasticity
(b) Bulk modulus of elasticity
(c) modulus of rigidity
(d) Poisson’s ratio
अपरूपण प्रतिबल एवं अपरूपण विकृति का अनुपात कहलाता है
(अ) प्रत्यास्थता का यंग गुणांक
(ब) प्रत्यास्थता का बल्क गुणांक
(त्त) दृढ़ता गुणांक
(द) पॉइजन निष्पति
ii) Bending moment is maximum on a section of a beam where shear force is
(a) Minimum
(b) Maximum
(c) Changing sign
(d) Equal
बीम के किसी सेक्शन पर बंकन आघूर्ण का मान अधिकतम हैं, वहां पर अपरूपण बल का मान होगा
(अ) न्यूनतम
(ब) अधिकतम
(स) बल का चिन्ह बदलता है
(द) बराबर
iii) The neutral axis of a section is an axis at which bending stress is
(a) Zero
(b) Minimum
(c) Maximum
(d) Infinity
किसी काट की उदासीन अक्ष होती है, जिस पर नमन प्रतिबल होता है
(अ) शून्य
(ब) न्यूनतम
(स) अधिकतम
(द) अनंत
iv) Polar moment of inertia of a solid shaft of diameter (D) is
व्यास (D) के एक ठोस शाफ्ट का ध्रुवीय जड़त्व आघूर्ण है
(a) π/16 × D3
(b) π/16 × D4
(c) π/32 × D3
(d) π/32 × D4
v) The maximum slope of a cantilever beam carrying a point load at its free and is at the
(a) Fixed end
(b) Free end
(c) Center of span
(d) Anywhere in the span
एक केन्टीलीवर बीम के स्वतंत्र सिरे पर बिंदुभार लगा है तो इस पर अधिक ढाल होता है
(अ) आबद्ध सिरे पर
(ब) स्वतंत्र सिरे पर
(स) लम्बाई के मध्य
(द) स्पान में कहीं भी
Q.2 Choose the correct answer. (RGPV 2025)
सही उत्तर का चयन कीजिए।
i) Which of the following material has zero Poisson’s ratio?
(a) Rubber
(b) Cork
(c) Diamond
(d) Glass
निम्नलिखित में से किस पदार्थ का पॉइसन अनुपात शून्य है?
(अ) रबर
(ब) कॉर्क
(स) हीरा
(द) काँच
ii) If the bending moment distribution is parabolic over the certain span of a beam, then that span of the beam is acted upon by a
(a) Point load
(b) Concentrated moment
(c) Uniformly distributed load
(d) Uniformly varying load
यदि किसी बीम के निश्चित विस्तार पर बंकन आघूर्ण वितरण परवलायिक है, तो बीम के उस विस्तार पर एक भार द्वारा कार्य किया जाता है.
(अ) बिंदु भार
(ब) केन्द्रित आघूर्ण
(स) समान रूप से वितरित भार
(द) समान रूप से बदलता हुआ भार
iii) A simply supported beam carries a uniformly distributed load of w per unit length over the length of ‘I’. The maximum deflection at the centre of the beam is
एक सामान्य अवलंबित बीम ‘I’ लंबाई पर समान रूप से वितरित भार (w) प्रति इकाई लम्बाई वहन करती है। बीम के केंद्र पर अधिकतम विक्षेपण है
(a) (5wl5)/48EI
(b) (5wl4)/96EI
(c) (5wl4)/192EI
(d) (5wl³)/384EI
iv) Torque (T) transmitted by a solid shaft of diameter (D), when subjected to a shear stress (t) is equal to
व्यास (D) के एक ठोस शाफ्ट द्वारा प्रेषित टार्क (T) जब एक अपरूपपा तनाव (1) के अधीन होता है, तब बराबर होता है
(a) π/16 × 𝜏 × D2
(b) π/16 × 𝜏 × D3
(c) π/32 × 𝜏 × D3
(d) π/32 × 𝜏 × D2
v) In a thin cylindrical shell of diameter (d), length (l) is subjected to an internal pressure (p). The longitudinal stress in the shell is
व्यास (d) लम्बाई (l) वाले एक पतले बेलनाकार खोल, आन्तरिक दबाव (p) के अधीन है। खोल में अनुदैर्ध्य प्रतिबल है

UNIT-I
Q.1 Define Modulus of Rigidity.
कठोरता गुणांक को परिभाषित कीजिये। (RGPV 2024)
Q.2 Explain the following terms: (RGPV 2024)
i) Strength
ii) Hardness
निम्नलिखित शब्दों को समझाइये।
i) सामर्थ्य
ii) कठोरता
Q.3 A steel plate 6m long, 150 mm wide and 15 mm thick is subjected to a pull of 600 kN. Find the change in length, width, thickness and volume of the plate. Take E = 2×105 N/mm2 m = 10/3.
एक इस्पात की पट्टिका की लम्बाई 6 मीटर, चौड़ाई 150 मिमी. और मोटाई 15 मिमी. है। इस पट्टिका की लम्बाई की दिशा में 600 kN का तनन बल प्रयुक्त है। लम्बाई, चौड़ाई, मोटाई एवं आयतन में परिवर्तन ज्ञात कीजिये। E = 2×105 N/mm2 m = 10/3 लीजिये। (RGPV 2024)
Q.4 Define Proof resilience.
प्रमाण विकृति ऊर्जा को परिभाषित कीजिये। (RGPV 2024)
Q.5 Draw Stress-Strain curve for mild steel and indicate its salient points.
मृदु इस्पात के लिए प्रतिबल-विकृति आरेख खींचिये एवं इसके मुख्य बिन्दुओं को दर्शाइये। (RGPV 2024)
Q.6 A steel rod ABCD of 800 mm² cross-sectional arca and 7.5 m long is subjected to forces as shown in fig. below. Find the total elongation of the bar. Take E = 200GPa
एक स्टील छड़ ABCD जिसका काट का क्षेत्रफल 800 मिमी² तथा लम्बाई 7.5 मीटर है। नीचे दिए चित्र के अनुसार अक्षीय बल प्रयुक्त है। छड़ का कुल प्रसार ज्ञात कीजिये। E = 200 GPa लीजिये। (RGPV 2024)

Q.7 Define Modulus of Elasticity.
प्रत्यास्थता गुणांक को परिभाषित कीजिये। (RGPV 2025)
Q.8 Explain Thermal stresses and strain.
तापीय प्रतिबल एवं विकृति को समझाइये। (RGPV 2025)
Q.9 An axial pull of 20 kN is suddenly applied on a steel rod 2.5 m long and 1000 mm² in cross-section. Calculate the strain energy, which can be absorbed in the rod. Take E = 200 GPa.
2.5 मीटर लम्बी और 1000 m² क्रॉस सेक्शन वाली स्टील की छड़ पर अचानक 20 kN का अक्षीय खिंचाव लगाया जाता है। छड में अवशोषित होने वाली विकृति ऊर्जा की गणना कीजिये। E = 200 GPa लें। (RGPV 2025)
Q.10 Define proof resilience and Modulus of Resilience.
प्रमाण विकृति ऊर्जा तथा विकृति ऊर्जा गुणांक को परिभाषित कीजिये। (RGPV 2025)
Q.11 A close-coiled helical spring is made of 10mm diameter wire having 10 complete coils of 80mm mean diameter is subjected to an axial load of 200N. Find the stress induced in the wire, Axial deflection of the spring, stiffness of the spring and the strain energy stored in the spring. If Modulus of rigidity (G)=0.84 x 105 N/mm2.
10 मि.मी. व्यास वाले गोल स्टील के तार की एक संवृत कुंडलीदार कमानी, जिसका औसत व्यास 80 मि.मी. है एवं 10 कुंडलियाँ है। अगर कमानी पर 200N का अक्षीय भार लगा हो, तब छड़ में उत्पन्न प्रतिबल, स्प्रिंग में उत्पन्न विक्षेप, स्प्रिंग की दृढता एवं स्प्रिंग में संग्रहित ऊर्जा ज्ञात कीजिये। यदि दृढता गुणांक (G)=0.84 x 105 N/mm2. (RGPV 2025)
UNIT-II
Q.1 A simply supported beam 4 m long is loaded as shown in fig. below. Draw the shear force diagram.
एक शुद्ध लम्ब धरन की विस्तृति 4 मीटर है। उस पर दिये गये चित्र के अनुसार अपरूपण बल आरेख बनाइये। (RGPV 2024)

Q.2 Draw the bending moment diagram for the fig. given in above question. Also find the maximum bending moment in the beam.
ऊपर दिए गए चित्र के अनुसार भार धारित धरन का बंकन आघूर्ण चित्र बनाइए। बीम पर अधिकतम बंकन आघूर्ण भी निकालिये। (RGPV 2024)
Q.3 A simply supported beam 6m long is loaded as shown in figure below. Draw the shear force diagram.
एक शुद्ध लम्ब धरन की विस्तृति 6 मीटर है। उस पर दिए गये चित्र के अनुसार अपरूपण बल आरेख बनाइये। (RGPV 2025)

Q.4 Draw the bending moment diagram for the fig. given in above question. Also find the maximum bending moment in the beam.
उपरोक्त प्रश्न में दिए गए चित्र के लिए बंकन आघूर्ण चित्र बनाइए। बीम पर अधिकतम बंकन आघूर्ण भी निकालिये। (RGPV 2025
UNIT-III
Q.1 State the assumptions made in the theory of simple bending.
बंकन के सिद्धांत में मानी गई अवधारणायें व्यक्त कीजिये। (RGPV 2024)
Q.2 A simply supported beam 4 m long is loaded with a uniformly distributed load of 3 kN/m over its entire length. Calculate its maximum slope and deflection Take EI = 80 x109N – mm2.
एक सरल शुद्धालम्ब धरन 4 मीटर लम्बी है। इसकी पूरी लम्बाई पर 3 kN/m का समवितरित भार क्रियाशील है। अधिकतम ढाल एवं विक्षेप का मान ज्ञात कीजिये। जबकि EI = 80 x109N – mm2 है। (RGPV 2024)
Q.3 State expression for the deflection of following beams:
i) Simply supported beam loaded by UDL.
ii) Cantilever beam loaded by concentrated load at free end. (RGPV 2025)
निम्नलिखित धरन के विक्षेप हेतु समीकरण लिखिए।
i) शुद्धलंबित धरन के समस्त विस्तृति पर समवितरित भार
ii) केन्टीउत्तोलक धरन के मुक्त सिरे पर बिन्दुभार
Q.4 A Timber beam of rectangular section supports a load of 20kN uniformly distributed over a span of 3.6m. If depth of the beam section is twice the width and maximum stress is not to exceed 7MPa. Find the dimensions of beam section.
एक लकड़ी की आयताकार धरन की समस्त विस्तृति 3.6 मीटर पर 20kN का समवितरित भार प्रयुक्त है। यदि धरन की परिच्छेद की गहराई उसकी चौड़ाई की दो गुनी है एवं अधिकतम प्रतिबल का मान 7MPa हो तो धरन के परिच्छेद के आकार का माप ज्ञात कीजिये। (RGPV 2025)
UNIT-IV
Q.1 Explain polar moment of inertia.
ध्रुवीय जड़त्व आघूर्ण को समझाइये। (RGPV 2024)
Q.2 A solid circular shaft transmits 90 kW power at 160 rpm. The maximum torque exceeds the mean by 25%. If the allowable shear stress is tilde 70 N/ mm2 , find the safe diameter of the shaft.
एक ठोस वृत्ताकार शाफ्ट 160 च.प्र.मि. पर 90 किलोवाट शक्ति पारेषित करती है। अधिकतम मरोड़ आघूर्ण औसत से 25% अधिक है। यदि अनुमत अपरूपण प्रतिबल 70 N/ mm2 हो तो शाफ्ट का सुरक्षित व्यास ज्ञात कीजिये। (RGPV 2024)
Q.3 Define spring. Write about different types of springs.
स्प्रिंग को परिभाषित कीजिये। विभिन्न प्रकार की स्प्रिंग के बारे में बताइये। (RGPV 2024)
Q.4 A closely coiled helical spring of mean diameter 140 mm is made up of 10 mm diameter steel wire. Calculate the direct axial load, the spring can carry if the maximum stress is not to exceed 100 MPa. 140 मिमी.
औसत व्यास की एक संवृत कुंडलिनी हेलिकल स्प्रिंग 10 मिमी. व्यास के तार की बनी है। स्प्रिंग द्वारा वहन किया जा सकने वाला प्रत्यक्ष अक्षीय भार निकालिये, यदि अधिकतम प्रतिबल 100 MPa हो। (RGPV 2024)
Q.5 Explain polar moment of inertia.
ध्रुवीय जड़त्व आघूर्ण को समझाइये। (RGPV 2025)
Q.6 A solid circular shaft transmits 90k W power at 160 rpm. The maximum torque exceeds the mean by 25%. If the allowable shear stress is 70 N/mm², find the safe diameter of the shaft.
एक ठोस वृत्ताकार शाफ्ट 160 rpm पर 90 किलोवाट शक्ति पारेषित करती है। अधिकतम मरोड़ आघूर्ण औसत से 25% अधिक है। यदि अनुमत अपरूपण प्रतिबल 70 N/mm² हो तो शाफ्ट का सुरक्षित व्यास ज्ञात कीजिये। (RGPV 2025)
UNIT-V
Q.1 Derive the expression for longitudinal and hoop’s stresses in a thin cylinder.
पतले सिलेंडर में अनुदैर्ध्य और हुप्स प्रतिबल के लिए अभिव्यक्ति प्राप्त करें। (RGPV 2024)
Q.2 Calculate the thickness of metal necessary for a thin cylindrical shell of diameter 500 mm to withstand an internal pressure of 2.5 N/mm2. If the maximum permissible tensile stress is 50 N/mm2.
एक 500 मिमी. व्यास के एक पतले बेलनाकार शैल के 2.5 न्यूटन/मिमी2 दाब सहन करने के लिए आवश्यक मोटाई ज्ञात कीजिये। यदि धातु का अधिकतम अनुमत तनन प्रतिबल 50 न्यूटन/मिमी2 है। (RGPV 2024)
Q.3 Enlist and explain the two types of tensile stresses induced in a thin cylinder shell when it is subjected to an internal pressure.
आंतरिक दाब के अधीन एक पतले बेलनाकार शैल में उत्पन्न होने वाली दो प्रकार के तनन प्रतिबल को सूचीबद्ध कीजिये एवं समझाइये। (RGPV 2025)
Q.4 A cylindrical shell of 1.3m diameter is made up of 18mm thick plates. Find the circumferential and longitudinal stress in the plates, if the boiler is subjected to an internal pressure of 2.4 MPa. The efficiency of joint as 70%.
एक 1.3 m का बेलनाकार शैल 18mm मोटाई की चादर से बनाया गया है यदि बायलर 2.4 MPa का आन्तरिक दाब उत्पन्न करता है तो परिधीय प्रतिबल एवं अनुदैर्ध्य प्रतिबल ज्ञात कीजिये। जॉइंट की इफीशियंसी 70% है। (RGPV 2025)
EXTRA QUESTION
Q.1 Write a short note on (any three): (RGPV 2025)
a) Strength of a shaft
b). Stress-strain diagram
c) Moment of resistance
d) Shear force and bending moment
e) Point of Contraflexure
किन्हीं तीन पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ कीजिये।
अ) शाप्ट की स्ट्रेंथ
ब) प्रतिबल-विकृति आरेख
स) प्रतिरोध आघूर्ण
द) कर्तन बल एवं बंकन आघूर्ण
इ) नति परिवर्तन बिंदु
— Best of Luck for Exam —

Read Also
- Important Questions, Mechanical-401 (7406), Measurement of Metrology, 4th-sem
- Important Questions, Mechanical-403 (7408), Thermal Engineering-II, 4th-sem
- Important Questions, Mechanical-411 (7409), Material Handling System, 4th-sem
- Important Questions, Mechanical-412 (7410), Computer Integrated Manufacturing, 4th-sem
- Important Questions, Mechanical-421 (7411), Heat Transfer, 4th-sem
- Important Questions, Mechanical-422 (7412), Refrigeration and Air Conditioning, 4th-sem

